जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न। कुल 131 शिकायतें दर्ज 10 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण।

 


सुशील त्यागी


 


गौतमबुद्धनगर 


जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न। कुल 131 शिकायतें दर्ज 10 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण।


 


     उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जन सामान्य की शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण करने के उद्देश्य से जनपद गौतमबुद्धनगर की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। पूरे जनपद में कुल 131 शिकायतें दर्ज हुई 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर विभागीय अधिकारियों के माध्यम से किया गया।
     जिलाधिकारी बी0एन0सिंह के निर्देशों के अनुपालन मे उप जिलाधिकारी सदर द्वारा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जन शिकायतों का अनुश्रवण किया गया। सदर तहसील में कुल 20 शिकायतें दर्ज हुई और 01 शिकायत का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया। उप जिलाधिकारी ने इस अवसर पर समस्त विभागीय अधिकारियों को  निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार का यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः समस्त विभागीय अधिकारी गण संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आने वाली शिकायतों को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। अतः समस्त अधिकारीगण सभी दर्ज शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण करने के उपरांत समस्त अधिकारियों के द्वारा अपनी रिपोर्ट तहसील में तत्काल प्रभाव से प्रस्तुत की जाए साथ ही साथ शिकायतकर्ता को भी निस्तारण के संबंध में अधिकारियों के द्वारा अवगत कराया जाए ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाभ आम नागरिकों को सीधे प्राप्त हो सके।
     संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। इसके अलावा दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों को सुना गया यहां पर कुल 57 शिकायतें दर्ज हुई और 08 शिकायत का निस्तारण विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया। इसी प्रकार जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ जहां पर कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिसके सापेक्ष 01 जन शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। राकेश चैहान जिला सूचना अधिकारी गौतमबुद्धनगर।


Popular posts
जनपद में बाढ़  की सम्भावना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
Image
नेफोमा के साथ मीटिंग
Image
आज़म खान उनकी पत्नी तज़ीन फातिमा, बेटे अब्दुल्लाह आज़म खान,शिया वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिज़वी और सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड चेयरमैन जफर फारुकी व बोर्ड के अधिकारियों सहित 9 लोगो के खिलाफ रामपुर के अज़ीम नगर थाने में  संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
गौतमबुद्धनगर के परिवार न्यायालय में मानदेय के आधार पर परामर्शदाताओं को किया जायेगा नियुक्त।